Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: नीति आयोग की रैंकिंग में छाया बीजापुर का उसूर ब्लॉक, पूरे देश में मिला दूसरा स्थान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का उसूर ब्लॉक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। नीति आयोग की ओर से जारी आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद प्रदेश में खुशी का माहौल है और प्रशासनिक अमले के साथ स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली की सराहना हो रही है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़ – सास गिरिबाला सिंह के वकील ने छोड़ा केस, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के

रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि में स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मानकों पर उसूर ब्लॉक का प्रदर्शन उत्कृष्ट पाया गया। दूरस्थ और वनांचल क्षेत्र होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासनिक टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाला उसूर ब्लॉक अब विकास का मॉडल बनकर सामने आया है।

नगर पालिका परिषद् दीपका वार्ड क्र.-15 उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त

मूल्यांकन में मलेरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम, संस्थागत प्रसव में वृद्धि, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, साथ ही बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच और उपचार जैसी सेवाओं को प्रमुख आधार बनाया गया। रिपोर्ट में इन क्षेत्रों में उसूर ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर पाया गया। जिला प्रशासन ने इस सफलता को टीमवर्क और जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम बताया है। अधिकारियों का कहना है कि अब अगला लक्ष्य देशभर में पहला स्थान हासिल करना है और इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026