ChhattisgarhKorba
कोरबा – कागजों से भरी ट्रक बीच सड़क पर हुई पलटी,अधूरा ब्रेकर बना हादसे की वजह
ओमकार यादव

कोरबा – कागजों से भरी ट्रक बीच सड़क पर हुई पलटी,अधूरा ब्रेकर बना हादसे की वजह
जिले के कोरबा सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर आज सोमवार की तड़के सुबह लगभग 3:00 बजे कोरबा से बिलासपुर की ओर जारी ही कागजों से भरी मिनी ट्रक बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोटे आई हैं बताया जा रहा है कि सोनपुरी पुल के पास बने आधे अधूरे ब्रेकर की वजह से या हादसा हुआ है चालक काफी तेज रफ्तार से अपने वाहन को चल रहा था ब्रेकर उसे नजर नहीं आया जिस वजह से वहां झटका खाते हुए भी सड़क पर ही पलट गया। घटना की सूचना पर पहुंचे सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद क्रेन की व्यवस्था कर ट्रक को सड़क से हटाया गया। तत्पश्चात आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो पाया।






