Chhattisgarhछत्तीसगढ

आग का कहर : दो दुकानें जलकर खाक, बिल्डिंग गिरने से नगर सेना जवान घायल, सुबह फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बलौदाबाजार : भाटापारा के हटरी बाजार स्थित एक बिल्डिंग के कपड़े और मोबाइल की दुकान में गुरुवार देर रात आग भड़क गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान अचानक वह बिल्डिंग धराशाई हो गई.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच राहत! 27 जिलों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी जारी

इस दौरान नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के एक अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, हटरीबाजार में देर रात बाबूलाल बत्रा की कपड़े की दुकान और एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई. गर्मी और तेज हवाओं के कारण यह आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में इसने विकराल रूप ले लिया.

कोरबा बीच सड़क में मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया था जानलेवा हमला

स्थानीय लोगों की सूचना पर भाटापारा शहर थाना प्रभारी अमित पाटले सहित अन्य अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए नगर सेना बलौदाबाजार, भाटापारा दमकल, अंबुजा सीमेंट रवान और अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी की फायर टीमों ने मिलकर मोर्चा संभाला. बचाव कार्य के दौरान, दुकान की पुरानी बिल्डिंग आग की तपिश न झेल पाने के कारण अचानक भरभराकर ढह गई. इस हादसे में आग बुझाने में जुटे बलौदाबाजार नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026