छत्तीसगढ
*आठवीं बोर्ड परीक्षा में 91.60% अंक अर्जित करने वाली हेमा श्रीवास को इंदल श्रीवास ने दी बधाई*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ।। जीएससी माडल कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर में मीडिल स्कूल 8वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्रा हेमा श्रीवास ने 91.60% अर्जित कर माता -पिता सहित समाज का नाम गौरवान्वित किया है। इधर हेमा श्रीवास की इस शानदार सफलता से जहां एक ओर उसके माता-पिता सहित परिजन हर्षित हैं वहीं दूसरी ओर समाज के प्रबुद्धजनों से उन्हें बधाई संदेश भी मिल रहा है। विदित हो कि हेमा श्रीवास छात्रा हेमा श्रीवास सामाजिक कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष सर्व नाई श्रीवास समाज सक्ती के जिलाध्यक्ष इंदल श्रीवास की नातिन हैं। श्री इंदल श्रीवास ने अपने बधाई संदेश में हेमा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए आगे और भी अच्छे पढ़ाई करने की बात कही है।






