
Mamata Banerjee Twitter: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में हार के बाद भी ममता बनर्जी अपने सीएम पद से इस्तीफा नहीं देना चाहतीं. उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. अब इस बीच उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट का बायो अपडेट किया है. उन्होंने अब पिछली विधानसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री लिखा है.
PWD Employee Assaulted: PWD कर्मचारी के घर में घुसे ठेकेदार, जमकर की मारपीट; घटना का Video Viral
ममता बनर्जी की बायो में क्या लिखा है?
ममता बनर्जी के एक्स प्रोफाइल का बायो बदल गया है. ममता ने लिखा है ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की फाउंडर चेयरपर्सन, 15वीं,16वीं और 17वीं विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री. इससे पहले उन्होंने बायो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लिखा था.
इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी बंगाल चुनाव नतीजों के बाद इस्तीफा देने से साफ इनकार कर चुकी हैं. वो भी तब जब 7 मई को पश्चिम बंगाल की विधानसभा को राज्यपाल टी रवि भंग कर चुके हैं. ममता का कहना है कि भाजपा ने चुनाव “लूट लिया.” उन्होंने कहा कि पार्टी मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगी.पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक में ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि तृणमूल गड़बड़ करके हासिल किए गए जनादेश का राजनीतिक रूप से विरोध करेगी. उन्होंने कथित तौर पर कहा, “अगर वे राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते हैं, तो लगा दें. अगर वे मुझे बर्खास्त करना चाहते हैं, तो कर दें. इसे एक काले दिन के रूप में दर्ज होने दीजिए.”







