PWD Employee Assaulted: PWD कर्मचारी के घर में घुसे ठेकेदार, जमकर की मारपीट; घटना का Video Viral

PWD Employee Assaulted: प्रदेश में ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सरकारी कर्मचारियों को उनके घर में घुसकर निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला भानुप्रतापपुर क्षेत्र का है, जहाँ अंतागढ़ से नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, अंतागढ़-नारायणपुर सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ठेकेदारों और PWD कर्मचारी के बीच विवाद हुआ।
इंसानियत हुई शर्मसार! गाय के साथ युवक ने किया कुकर्म, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा
यह विवाद इतना बढ़ गया कि ठेकेदारों ने कर्मचारी के घर में घुसकर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेकेदारों की दबंगई साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भारी रोष है।
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – कुसमुंडा में गड्ढे ने ले ली एसईसीएल कर्मी की जान,ट्रक के पहियों ने दबा,मौत
मामला भानुप्रतापपुर क्षेत्र का है, जहाँ अंतागढ़ से नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक सरकारी कर्मचारी के साथ सरेआम ऐसी हरकत करना पुलिस और प्रशासन के खौफ पर सवालिया निशान लगाता है।






