Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश-बिजली का दौर जारी, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी!

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में मेघगर्जन और तेज हवा का प्रभाव देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

Home Loan @ 7.45%

*सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम लहंगा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4.0 और 4.7 डिग्री कम रहा। रायपुर में सुबह 8:30 बजे तक 26 मिमी वर्षा दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार कुटरू में 5 सेमी, लाभांडीह में 4 सेमी तथा रायपुर में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भटगांव, सरिया और बिलाईगढ़ में 2-2 सेमी वर्षा हुई। बिलासपुर, मोहला, सारंगढ़, माना-रायपुर, लोरमी, कुनकुरी और बगीचा में 1-1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि विभाग का कहना है कि आज से प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।

CGPSC Scam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में उत्कर्ष चंद्राकर की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, कोर्ट की सख्त टिप्पणी

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा

रायपुर शहर में 7 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026