NATIONALभारत

Mamata Banerjee Reaction: बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर लिखा – “ये BJP का प्लान है, डटे रहो”

Mamata Banerjee Reaction: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है. ममता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कहा है कि हम देखो और इंतजार करो की नीति पर चलेंगे. हम चुनाव में टाइगर के बच्चों की तरह लड़े हैं. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग जानबूझकर मतगणना धीमी कर रहा है. उन्होंने मतगणना रोक दी है.7 मशीनें भी बंद कर दी गई हैं. दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई है. वोट लूटे जा रहे हैं.हम अभी भी 100 सीटों पर आगे हैं, जिसे दिखाया नहीं जा रहा है. हमारी पुलिस अब माफिया के इशारों पर काम कर रही है, उन्होंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. डरो मत, हम उनसे लड़ेंगे.

Home Loan @ 7.45%

Bengal Election Result 2026 : बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनने की तैयारी, पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल; शाम 6:30 बजे पहुंचेंगे PM मोदी

बंगाल विधानसभा चुनाव में रुझानों की बात करें तो बीजेपी 293 सीटों में से 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो 148 के बहुमत से कहीं ज्यादा है. जबकि टीएमसी 97 सीटों पर खिसक गई है. बीजेपी को 114 सीटों का फायदा होते दिख रहा है. जबकि टीएमसी को 115 सीटों का नुकसान होते दिख रहा है. बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी की सरकार है और पहली बार बीजेपी बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है.

ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और उनके खिलाफ बीजेपी के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं. हालांकि ममता बनर्जी अभी शुभेंदु से आगे हैं. शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

ममता बनर्जी ने कहा है कि ये बीजेपी का प्लान है, लिहाजा पोलिंग एजेंट, उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर कतई न छोड़े. हमें आखिरी तक पूरी निगरानी रखनी है. बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों के रुझान और लीड की बात करें तो चुनाव आयोग के ट्रेंड्स में भी बीजेपी काफी आगे दिख रही है. कोलकाता और उसके आसपास की सीटों पर भी बीजेपी ने बढ़त बना रखी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026