छत्तीसगढ

*सक्ती के राजा गणपति पंडाल में म्यूजिकल हौजी गेम का हुआ भव्य आयोजन, फर्स्ट फुल हौजी मिला भूमि को*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

नगर के हटरी चौक सक्ती राइजिंग स्टार ग्रुप के द्वारा 20 वर्षों से आयोजित सुप्रसिद्ध ‘सक्ती के राजा’ गणपति पंडाल में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य म्यूजिकल हौजी (तम्बोला) गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बप्पा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पंडाल समिति द्वारा आयोजित इस पारिवारिक और मनोरंजक खेल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रोमांच से भरा रहा मुकाबला
गणपति बप्पा की संध्या आरती के पश्चात शुरू हुए इस खेल में पंडाल परिसर के सामने पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। आयोजकों द्वारा जैसे ही एक-एक कर नंबर्स की घोषणा की जा रही थी, पंडाल में रोमांच और उत्सुकता का माहौल बढ़ता गया। फर्स्ट लाइन ,सेकंड लाइन, थर्ड लाइन , कॉर्नर, फर्स्ट रो, सेकंड रो, थर्ड रो, फोर्थ रो और फिफ्थ रो, अनलकी और आखिरकार ‘फुल हाउस’ के लिए प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सही नंबर कटने पर विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विजेताओं को मिले शानदार पुरस्कार प्रतियोगिता के सफल समापन पर ‘सक्ती के राजा’ गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इनको मिला इनाम
फर्स्ट फुल हौजी भूमि अग्रवाल , सेकंड फुल हौजी वैभव , थर्ड फुल हौजी शिवम अग्रवाल, अनलकी आरती अग्रवाल, कॉर्नर मुस्कान गर्ग, फर्स्ट लाइन मुस्कान खेतान, सेकंड लाइन श्रुति अग्रवाल,थर्ड लाइन मोहित छत्री, फर्स्ट रो सारंग अग्रवाल ,सेकंड रो आर्या अग्रवाल, थर्ड रो रीना गेवाडिन, फोर्थ रो पूजा गर्ग, फिफ्थ रो मोनिका सराफ
राइजिंग स्टार ग्रुप समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजकों का मुख्य उद्देश्य त्योहार के उल्लास को दोगुना करना और समाज के सभी को एक साथ लाकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस सफल आयोजन के लिए पंडाल में उपस्थित सभी नागरिकों ने आयोजन समिति की सराहना की और अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ इस खुशनुमा शाम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों सौरभ अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल,शौर्य अग्रवाल, संयम अग्रवाल ,साहिल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रजत अग्रवाल ,साकेत अग्रवाल , राज तायल राजा, नितेश अग्रवाल ,अनमोल अग्रवाल लड्डू, अभी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, एवं दिलीप सराफ, दिनेश सराफ सहित मोहल्ले वासियों का सहयोग रहा।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026