internationalWorld

Pakistan Economic Fallout: ईरान जंग का पाकिस्तान पर डबल अटैक, महंगाई के बाद अब ईंधन संकट, PM शरीफ ने खुद कहा- ‘झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान’

Pakistan Economic Fallout: पहले से ही भुखमरी के कगार पर खड़े पाकिस्तान के लिए ईरान जंग ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। महंगाई से परेशान लोगों के सामने अब ईंधन संकट भी खड़ा हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद माना है कि अमेरिका-ईरान जंग ने पिछले दो सालों में पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को गंभीर झटका दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने और पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी।

Home Loan @ 7.45%

IPL Points Table Update: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, कई टीमों की बढ़ी टेंशन

पीएम शरीफ ने क्या बताया?

कैबिनेट की बैठक में पीएम शरीफ ने कहा कि संघर्ष की वजह से पाकिस्तान का तेल आयात बिल $300 मिलियन से बढ़कर $800 मिलियन हो गया है, जिससे अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। उन्होंने पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह पेट्रोलियम की खपत में कमी का भी जिक्र किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार शहबाज ने कहा कि एक टास्क फोर्स रोजाना स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

सीजफायर पर क्या बोले पीएम शरीफ?

कैबिनेट मीटिंग में अमेरिका-ईरान वार्ता में हुई प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए पीएम शहबाज ने कहा कि इस्लामाबाद ने क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई लंबी बातचीत 21 घंटे तक चली और इसे एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता माना गया। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान ने बातचीत की सफलता के लिए पूरे प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष विराम को आगे बढ़ाया गया और वह अभी भी कायम है।

CG News : रिजल्ट से नहीं हैं खुश? 10वीं-12वीं के छात्रों को मिला पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

जानें क्या है पाकिस्तान का हाल?

अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ भी कहें लेकिन यहां सच्चाई और जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ईंधन संकट लोगों के लिए   बड़ी मुसीबत बन गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग खतरनाक कदम उठाने को मजबूर हैं। ARY News की एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों ने गैस को प्लास्टिक के गुब्बारों में जमा करना शुरू कर दिया है। लोग ऐसा इस वजह से कर रहे हैं क्योंकि यहां गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026