राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, जारी हुआ छत्तीसगढ़ दौरे का शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उनका छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद राज्योत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की शुरुआत 1 नवंबर से हुई है। इस बार आयोजन की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। अमित शाह ने देश और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए समयसीमा निर्धारित की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात, जंगल में युवक की खून से सनी लाश मिलने से मचा हड़कंप
वहीं, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की स्थानीय और जमीनी प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अवसर देना है। इसके साथ ही जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।





