internationalWorld

फिर जंग के आसार! होर्मुज पर अमेरिका की नाकेबंदी शुरू, ट्रंप ने ईरान के जहाजों को तबाह करने की धमकी दी

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने लगा है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अब होर्मुज से किसी का तेल नहीं जाने देंगे। इसके जवाब में ईरान ने बड़े हमलों की धमकी दी है। ईरान ने कहा है वो फारस की खाड़ी में मौजूद सऊदी, ओमान, यूएई के बंदरगाहों को उड़ा देगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर अमेरिका की नाकाबंदी के पास कोई भी ईरानी जहाज आता है तो उसे तुरंत ही तबाह कर दिया जाएगा।

Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, इस अहम सीरीज में एंट्री की चर्चा तेज

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में कहा- “ईरान की नौसेना समुद्र के नीचे में पड़ी है, वह पूरी तरह नष्ट हो चुकी है – 158 जहाज। हमने उनके उन कुछ जहाजों को निशाना नहीं बनाया है जिन्हें वे तेज हमलावर जहाज कहते हैं, क्योंकि हमने उन्हें कोई बड़ा खतरा नहीं समझा। चेतावनी: यदि इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के करीब आता है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा, उसी तरीके से जो हम समुद्र में नावों पर सवार ड्रग डीलरों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। यह त्वरित और क्रूर कार्रवाई के तरीका है। नोट: समुद्र या महासागर के रास्ते अमेरिका में आने वाली 98.2% ड्रग्स की तस्करी रोक दी गई है! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा- “हम किसी देश को दुनिया को ब्लैकमेल नहीं करने दे सकते, क्योंकि वे यही कर रहे हैं, वे सचमुच दुनिया को ब्लैकमेल कर रहे हैं। हम ऐसा होने नहीं देंगे। अभी कई जहाज बेहतरीन तेल लोड करने के लिए हमारे देश की ओर आ रहे हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा- “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो कोई समझौता नहीं होगा, कभी कोई समझौता नहीं होगा। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, और हम उनसे डस्ट (यूरेनियम) वापस लेंगे; या तो हम उनसे ये वापस लेंगे, या हम छीन लेंगे।”

हमने नाकाबंदी कर रखी है- ट्रंप

ईरान के साथ युद्धविराम समाप्त होने तक समझौता न होने की स्थिति में क्या होगा, इस सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। अभी कोई लड़ाई नहीं हो रही है। अभी हमने नाकाबंदी कर रखी है। वे कोई व्यापार नहीं कर पा रहे हैं, तो अब ईरान बिल्कुल भी व्यापार नहीं कर पा रहा है। और हम इसे आसानी से इसी स्थिति में बनाए रखेंगे। उनकी नौसेना, उनकी वायुसेना, उनका रडार और उनके नेता सब खत्म हो चुके हैं। यह बहुत बड़ी बात है।”

होर्मुज को लेकर तनातनी बढ़ी

आपको बता दें कि दूसरी ओर रूस ने भी होर्मुज की नाकेबंदी का विरोध किया है। यूरोपियन यूनियन ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही तुरंत बहाल करने की डिमांड की है। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि ईरान ने होर्मुज से जाने वाले भारतीय जहाजों को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया है। होर्मुज को लेकर तनातनी बढ़ती ही जा रही है।

Fake Medicine Racket: नकली दवा गिरोह का भंडाफोड़, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

ईरान ने भी दी धमकी

ईरान ने धमकी दी है अगर ट्रंप ने होर्मुज के आसपास दो नाके लगाकर समंदर में ट्रैफिक जाम किया तो ईरान फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में जितने भी पोर्ट हैं उन्हें उड़ा देगा। वो पोर्ट चाहे सऊदी अरब के हों या संयुक्त अरब अमीरात के या फिर ओमान के ईरान सबको एक एक कर उड़ाएगा। ईरान किसी भी कीमत पर होर्मुज का कंट्रोल ट्रंप को देने के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए चाहे जितना बड़ा युद्ध क्यों ना छिड़ जाए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026