Chhattisgarhछत्तीसगढ

Nari Shakti Vandan Act: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बड़े बदलाव की तैयारी, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

Nari Shakti Vandan Act: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर अब तक राजनीति हुई है। पहले विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा महिलाओं को वोटर के तौर पर देखा जाता था। पीएम मोदी ने महिलाओं को सत्ता में नेतृत्व के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की विशेष पहल की है। अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाएं नए युग में प्रवेश करेंगी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रमोशन लिस्ट जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर

यह बात उन्होंने शनिवार को पुराने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन के बाद पारित होने के लोकसभा और विधानसभा में स्वत: लागू हो जाएगा। इसके बाद जो भी चुनाव होंगे उसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

Chhattisgarh : गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया चक्काजाम

महिला एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन होगा। आयोजन में सामाजिक संगठन के सदस्य, स्थानीय महिलाएं शामिल होंगी। महिला ही इसका नेतृत्व करेगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन होगा। बाइक-स्कूटी रैली आयोजित होगी। सामाजिक एवं महिला सेलिब्रिटी की भागीदारी रहेगी। युवा एवं महिला मोर्चा के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026