जनक दास कुलदीप बने कोरबा किसान कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष..
कोरबा – किसान कांग्रेस विभाग में पहली बार कोरबा शहर जिलाध्यक्ष पद पर जनक दास कुलदीप की नियुक्ति की गई है। वे वार्ड क्रमांक 65 भैरोंताल के निवासी हैं। यह नियुक्ति प्रदेश किसान कांग्रेस विभाग के प्रभारी महामंत्री अकील हुसैन ने की है। नियुक्ति में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा व राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश शुक्ला की सहमति रही। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर के अनुमोदन के साथ किसान कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अनुशंसा शामिल रही।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जनक दास कुलदीप एक किसान परिवार से आते हैं और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जनक दास कुलदीप ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसान कांग्रेस के दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।





