खेल

KKR vs PBKS: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें मैच का समय और पूरी डिटेल

KKR vs PBKS: केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कई मुश्किले हैं, जिनसे उसे पार पाना है। टीम ने अभी तक इस साल के आईपीएल में दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम आज अपने तीसरे मैच के लिए मैदान में उतरेगी। जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। अब सवाल है कि आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी। चलिए जरा संभावनाएं तलाशने की कोशिश करते हैं।

अमरजीत सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष,जिले में हर्ष का माहौल

आज कोलकाता में शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज यानी 6 अप्रैल 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। ये आईपीएल का 12वां मुकाबला होगा और ये केकेआर के होम ग्राउंड यानी ईडन गार्डेंस पर खेला जाएगा। मैच का समय वही रहेगा। यानी शाम साढ़े सात बजे से मैच खेला जाएगा, वहीं सात बजे टॉस होगा। आज एक ही मैच खेला जाएगा, यानी दिन का मैच नहीं होगा। दो दिन तक लगातार दो मैच हुए, लेकिन अब सोमवार होने के कारण एक ही मैच खेला जाएगा।

पंजाब की टीम नजर आ रही है काफी मजबूत

अब अगर आज के मैच में जीत की संभावना की बात की जाए तो वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों को गौर से देखना होगा। पंजाब की टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले उसने गुजरात टाइटंस को हराया और उसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को भी चारोखाने चित्त कर दिया। पंजाब की खास बात ये है कि टीम की युवा सलामी जोड़ी अच्छा कर रही है। प्रियांश आर्या और ​प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसका फायदा आगे के बल्लेबाजों को मिल जाता है। टीम के पास अच्छा मिडल आर्डर है, जो जरूरत पड़ने पर अपना काम कर जाता है।

CG Weather Update : मौसम बदला, तापमान में गिरावट – आज कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

केकेआर के लिए टेंशन की बात

बात अगर केकेआर की करें तो टीम ने अपने पहले दोनों मैच गवां दिए हैं। टीम की बल्लेबाजी उस तरह से क्लिक नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद थी। साथ ही गेंदबाजी का तो हाल खराब है। हर्षित राणा और आकाशदीप के बाहर होने से टीम को झटका लगा है, जिनकी भरपाई नहीं हो पा रही है। इतना नहीं, नीलामी के दौरान महंगे खरीदे गए कैमरून ग्रीन कुछ खास कर नहीं पा रहे हैं। वे गेंदबाजी कर नहीं रहे हैं और बल्लेबाजी में उनसे कुछ हो नहीं रहा है। इतने महंगे खिलाड़ी को बाहर भी नहीं बिठाया जा सकता। ये टीम के लिए बड़ी टेंशन की बात है।

आज किस टीम की जीत की संभावना ज्यादा

बात अगर कोलकाता के ईडन गार्डेंस की करें तो यहां केकेआर ने पंजाब को 9 बाहर हराया और तीन बार पंजाब ने बाजी मारने में सफलता हासिल की है। हालांकि पंजाब ने पिछले कुछ मैचों में कमाल किया है। इस बीच केकेआर के लिए फायदे की बात ये हो सकती है कि टीम अपने घर पर खेल रही है, जहां उसे फैंस का भी सहयोग मिलेगा। लेकिन खुद बल्बेबाजों और गेंदबाजों को मैदान में खेल दिखाना होगा। अगर आंकड़ें पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि पंजाब किंग्स का पलड़ा हल्का सा भारी है। यानी पंजाब की जीत की संभावना ज्यादा नजर आती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026