Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Murder Case: अभनपुर मर्डर मिस्ट्री सुलझी, प्रेमी ने ही रची जिंदा दफन की साजिश, युवती समेत 5 गिरफ्तार

CG Murder Case: अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया। पाकिस्तान मूल के युवक ने जिससे इश्क किया था, उसी युवती ने उसे जिंदा दफन करवा दिया था। प्रारंभ में मामला लव ट्राएंगल का था, लेकिन बाद में युवती अपने पहले प्रेमी के साथ मिल गई। फिर दूसरे प्रेमी की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी युवती सहित 5 आरोपियों को पकड़ा है। एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि माना इलाके से लापता हुए नितेश बत्रा की लाश अभनपुर के भरेंगाभाठा में मिली थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि नितेश की माना के टेमरी में रहने वाली सावित्री साहू से बातचीत होती थी। पुलिस सावित्री के घर पहुंची, तो वह गायब थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि बोरियाकला निवासी श्यामसुंदर सोनी भी युवती के साथ फरार है। पुलिस की टीम दोनों की तलाश में लगी रही। दोनों को उत्तर प्रदेश के एक होटल से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी सुमित कोशले, माइकल सैनी व दो नाबालिगों के साथ मिलकर हत्या करने का खुलासा किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सुमित और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। माइकल फरार है।

Chhattisgarh : घर के विवाद ने ली जान, अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट

यह थी हत्या की वजह

आरोपी सावित्री का श्यामसुंदर से पहले से दोस्ती थी। कुछ समय से नितेश की भी युवती से दोस्ती हो गई थी। वह उसके घर आना-जाना करता था। इसकी जानकारी श्यामसुंदर को हुई। इसके बाद उसने नितेश को युवती से दूर रहने कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद से श्यामसुंदर मौके की तलाश में रहने लगा। उसने सावित्री को भी नितेश को सबक सिखाने के लिए राजी कर लिया। 16 मार्च को नितेश नशे में सावित्री से मिलने गया, तो उसने श्यामसुंदर को बुला लिया। श्यामसुंदर अपने साथी सुमित के साथ मौके पर पहुंचा। नितेश की जमकर पिटाई की। उसका मोबाइल भी छीन लिया। नितेश नशे में था, उसे ज्यादा होश नहीं था। कुछ देर बाद श्यामसुंदर अपने अन्य साथियों माइकल और दो नाबालिगों को भी बुला लिया। फिर नितेश को ऑटो में बैठाकर सेजबहार की ओर ले गए। मुजगहन पुलिया के पास उसकी दोपहिया को नाले में गिरा दिया।

जिंदा दफन करके हुए फरार

आरोपी खोरपा होते हुए खट्टी, ढोढ़रा के बीच तालाब के पास पहुंचे। इसके बाद नितेश को ऑटो से उतारकर सभी ने फिर पिटाई की। गमछे से गला घोंट दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसकी सांसें चल रही थी। माइकल का घर पास में ही था। वह फावड़ा लेकर आया। इसके बाद भरेंगाभाठा के पास बने गड्ढे में उसे फेंक दिया। ऊपर से मिट्टी भर दिया। बताया जाता है कि नितेश की उस वक्त सांसें चल रही थी। उसके हाथ-पैर ही बाहर थे। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। नितेश के मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया।

JEE परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा: चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा छात्र, ऐसे हुआ भंडाफोड़

माइकल फरार

हत्याकांड में अहम कड़ी रहा माइकल फरार है। पुलिस ने मास्टरमाइंड श्यामसुंदर सोनी, सावित्री, सुमित व दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। माइकल की तलाश की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026