Chhattisgarh

कर्मयोगियों की हौसला-अफ़ज़ाई: कोल इंडिया चेयरमैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुसमुंडा क्षेत्र के  कर्मचारियों को किया सम्मानित

सतपाल सिंह

कर्मयोगियों की हौसला-अफ़ज़ाई: कोल इंडिया चेयरमैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुसमुंडा क्षेत्र के  कर्मचारियों को किया सम्मानित

एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र के दौरे के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन  बी. साईंराम ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन उनके साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 42 CuM शॉवेल ऑपरेटर, डोज़र ऑपरेटर, डम्पर ऑपरेटर, ड्रिलर, हाइड्रोलिक शॉवेल मेंटेनेंस स्टाफ, रिपेयर टीम सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, कोल इंडिया एवं अन्य सार्वजनिक उपक्रमों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे टीम भावना और संगठनात्मक गौरव को और सुदृढ़ किया गया। दौरे के दौरान चेयरमैन महोदय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026