खेल

Abhishek Sharma पर आईपीएल का बड़ा एक्शन, KKR vs SRH मैच में इस गलती पर लगा जुर्माना

अभिषेक शर्मा इस वक्त आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं। गुरुवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच मैच खेला गया तो ओ​पनिंग करते हुए अभिषेक ने एक तेजतर्रार पारी खेली। हालांकि इससे पहले कि वे अपना अर्धशतक पूरा कर पाते, उन्हें आउट होकर जाना पड़ा। वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ा, हालांकि इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि ये सही कैच था या नहीं। इस बीच अभिषेक शर्मा ने इस पर नाराजगी जताई थी, इसलिए उन पर एक्शन लिया गया है।

कोरबा में लुट की खबर निकली फर्जी, युवक ने खुद को घायल कर रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 फीसदी लगा जुर्माना, एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया गया है, वहीं मैच फीस से 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। अभिषेक शर्मा ने केकेआर के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए 21 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 48 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के आए थे। उनका प्रदर्शन को लाजवाब रहा, लेकिन आउट होने के बाद जब वे बाहर जा रहे थे, तब अभिषेक ने कुछ ऐसा किया, जो नियमों के अनुसार गलत माना गया। आईपीएल की ओर से ये तो नहीं बताया गया है कि अभिषेक ने क्या गलत किया, लेकिन पता चला है कि उन्होंने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया, जो मैच के दौरान गंदी बातें कहने से जुड़ा है।

मैच फीस से काट ली जाएगी 25 फीसदी की रकम

IPL की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि एसआरएच के अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं केकेआर के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है। इसका मतलब साफ है कि अभिषेक को अपनी टीम की ओर से एक मैच के लिए जो मैच फीस मिलती है, उसका एक चौथाई हिस्सा काट दिया जाएगा।

CG DA Hike: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

अभिषेक और ट्रेविस हेड के बीच अच्छी साझेदारी

अभिषेक ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अपने जोड़ीदार ट्रेविस हेड के साथ एक बड़ी साझेदारी की, दोनों बल्लेबाजों ने छह ओवर में ही 80 के स्कोर को पार कर दिया था। जब ट्रेविस हेड छठे ओवर में आउट हुए, तब टीम का स्कोर 82 रन था। इसके बाद जब अभिषेक नौवें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे, तब टीम का स्कोर 112 रन हो चुका था। यही वजह रही कि 20 ओवर में एसआरएच ने 226 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद मैच भी 65 रन से जीत लिया। अभिषेक ने मैच के दौरान एक ओवर की गेंदबाजी भी की, इसमें उन्होंने 15 रन खर्च किए और कोई सफलता भी नहीं मिली।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026