Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG में ठगी का बड़ा खेल: फर्जी कंपनी के नाम पर 38 लाख की ठगी, दोगुना रकम का लालच देकर लोगों को बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : जिले में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी AMS Solution और M/s R-V Group Company के नाम से प्रार्थी को झांसे में लेकर 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी।

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

पुलिस ने पीड़ित दुर्ग के संतरा बाड़ी निवासी जयदीप सिंह कंडा की शिकायत पर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने फर्जी A-M-S Solution एवं M/s R-V Group Company के नाम से 03 माह में रकम दोगुना करने का लालच देकर कुल 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सड्डू रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026