कोरबा एनटीपीसी गेट के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन में स्कूटी सवार मामा भांजे को मारी ठोकर, मामा की मौत
सतपाल सिंह
कोरबा एनटीपीसी गेट के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन में स्कूटी सवार मामा भांजे को मारी ठोकर, मामा की मौत
कोरबा जिले के एनटीपीसी गेट नंबर दो के समीप हुए हादसे में स्कूटी सवार मामा की मौके पर मौत हो गई वहीं भांजा गंभीर रूप से घायल है, वहीं हादसे को अंजाम देने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन व चालक की पतासाजी में जुट गई है। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन के बालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार मामा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकिनाबालिग भांजा को गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन की पतासाजी शुरू कर दी है। दरी थानांतर्गत श्यामनगर लाटा में प्रदीप कुमार इंदीवार 45 वर्ष परिवार सहित निवास करता था। वह बीते मंगलवार की तड़के सुबह करीब 5.30 बजे अपने नाबालिग भांजा प्रत्यांशु नागेशिया के साथ घूमने के लिए दरी डेम के लिए निकला था। वे एनटीपीसी गेट नंबर 2 के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान किसी चाहन के चालक ने उनकी स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एल 1065 की चपेट में ले लिया। बाहन की चपेट में आने से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा प्रत्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए भायल नाबालिग को इलाज के लिए एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन और चालक की पतासाजी कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि घटना को किसी हाइवा के चालक ने अंजाम दिया है।





