Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : ईतवारी बाजार हटाकर ऑक्सीजोन बनाने पर बवाल, विरोध में लोगों का फूटा गुस्सा

रायगढ़ : जिले में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक ईतवारी बाजार को बंद किए जाने के विरोध में सब्जी व्यवसायियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और रविवार को पूर्व की तरह बाजार लगाने की अनुमति देने की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यवसायियों ने ज्ञापन में बताया कि, रियासत काल से रायगढ़ में रविवार के दिन साप्ताहिक ईतवारी बाजार लगाया जाता रहा है।

CG Crime : कथा वाचक की संदिग्ध मौत से सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

इस बाजार में करीब 1000 के आसपास दुकानें लगती हैं, जिनमें साग-सब्जी के अलावा घरेलू इस्तेमाल की कई आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होती है।व्यापारियों का कहना है कि, बाजार परिसर में ऑक्सीजोन का निर्माण कराया गया है। जब यह योजना प्रस्तावित हुई थी, तब व्यापारियों ने बाजार बंद होने की आशंका को लेकर रैली और प्रदर्शन भी किया था।

Chhattisgarh : अवैध प्लॉटिंग पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 30 बाउंड्रीवाल और 50 निर्माण ध्वस्त

उस दौरान स्थानीय विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया था कि, ऑक्सीजोन बनने के बाद भी ईतवारी बाजार उसी स्थान पर पहले की तरह लगाया जाएगा। व्यापारियों के अनुसार तय हुआ था कि सप्ताह में 6 दिन ऑक्सीजोन और फूड जोन संचालित होंगे, जबकि सातवें दिन यानी रविवार को ईतवारी बाजार लगेगा और उस दिन ऑक्सीजोन की दुकानें बंद रहेंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026