*NHRSJC ने विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने लिया निर्णय…*
हमारा संगठन मानव अधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय हेतु प्रतिबद्ध... अधिवक्ता चितरंजय पटेल

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग हमेशा मानव अधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय हेतु प्रतिबद्ध रहा है इस हेतु हमारे संगठन के द्वारा समाज में लोगों को जागरूक करने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि अप्रेल में NHRSJC के द्वारा मेडिकल एवं लीगल शिविर का आयोजन किया जाएगा, इस हेतु शीघ्र स्थान चयन कर तिथि तय की जाएगी।
आज ऑफिसर्स कॉलोनी शक्ति में NHRSJC की आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला अध्यक्ष कांता यादव, उदय मधुकर, योम लहरे, संतोष सारथी, रेवती नंदन पटेल, फागूलाल, कमलकांत चंद्रा, बरन लाल बरेठ आदि पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।





