Chhattisgarhछत्तीसगढ

Khallari Ropeway Accident: कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति, MLA द्वारिकाधीश यादव बने संयोजक

Khallari Ropeway Accident: महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित कर दी है. इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 16 लोग हादसे में घायल हुए हैं. पीसीसी चीफ दीपक बैज की जांच समिति ने 6 सदस्यों को शामिल किया गया है. विधायक द्वारिकाधीश यादव को समिति का संयोजक बनाया गया है.

1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू: शादी-बर्थडे जैसे कार्यक्रमों की देनी होगी पहले जानकारी

कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच समिति गठित

संयोजक 

  • विधायक द्वारिकाधीश यादव

सदस्य

  • सराईपाली विधायक चातुरी नंद
  • पूर्व प्रभारी महामंत्री-पीसीसी अमरजीत चावला
  • पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर
  • पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर
  • प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष केशव चंद्राकर

Chhattisgarh News: वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, इलाज के अभाव में लकड़बग्घे की मौत

अचानक केबल टूटने से गिरी ट्रॉली, 1 की मौत

नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित में खल्लारी माता मंदिर का रोप-वे केबल अचानक टूट गया. ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गिरी. इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 17 से 18 श्रद्धालु गंभीर और मामूली चोटों के साथ घायल हुए हैं. रायपुर की रहने वाली आयुषी धावरे की मौत की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026