बस्तर हेरिटेज मैराथन लगभग दस हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,देश विदेश से प्रतिभागी हुए शामिल
राज्य का पहला इवेंट जिसमें इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

जगदलपुर । छग सरकार राज्य में खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन किया। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग ईवेंट है, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से आरंभ होकर और समापन विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर हुआ। जिसमें देश भर प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया । 25 लाख रु के इनाम इसमें अलग अलग कैटेगरी में दिये जायेंगे । लालबाग मैदान मे सुबह से ही भारी भीड़ रही । लगभग नौ हजार आठ सौ प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया । अन्य प्रदेशों और विदेशों से भी एथेलिटो ने इसमें भाग लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं है।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया बस्तर अब नए सोपानों को प्राप्त कर रहा है। इस इवेंट के माध्यम से देश दुनिया बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता अनुपम सौंदर्य और यहां संस्कृति और विरासत से रुबरु होगें।
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के समाज के मुख्यधारा मे लौटने के पश्चात इस प्रकार के इवेंट से सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास के लिए महत्वपूर्ण बताया, उन्होंने कहा आज का इवेंट अन्य माओवादियों को भी समर्पण के लिए प्रेरित करेगा ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा के संदेश के साथ यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि बस्तर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी आईजी कमिश्नर कलेक्टर सहित बड़ी सख्या में लोगों ने बस्तर की परंपरागत संगीत पर जमकर थिरके और अपनी खुशियाँ शेयर की ।





