ChhattisgarhKorba

कोरबा में चलती महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार में लगी भीषण आग, दरवाजा खोलने के दो मिनट बाद लॉक हो गए दरवाजे…

सतपाल सिंह

Jas

कोरबा में चलती महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार में लगी भीषण आग, दरवाजा खोलने के दो मिनट बाद लॉक हो गए दरवाजे…

Home Loan @ 7.45%

कोरबा जिले के दर्री – कटघोरा मुख्य मार्ग पर जेलगांव चौक के पास आज शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह से जल गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा एक्सयूवी 700 लग्जरी कार में कोरबा से ड्राइवर सहित तीन लोग सूरजपुर समारोह में जाने निकले थे, इसी दौरान दर्री कटघोरा मुख्य मार्ग पर जेलगांव चौक के पास कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और सभी कार सवार बाहर निकल आए। पहले कुछ देर कार के बोनट का हिस्सा धधकने लगा उसके बाद कार पूरी तरह से जल उठी। इस दौरान कुछ सामान निकलने के दो मिनट के अंतराल में जब वे कार से कुछ सामान निकलने कार खोलने का प्रयास किए तो कार पूरी तरह से लॉक हो गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोरबा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर। लिंक पर जाकर देखें घटना स्थल की वीडियो ..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=9qFI0k12_Bng44WH

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026