Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर लीक: रायपुर पुलिस ने कसा शिकंजा, साइबर टीम जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा से पहले एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ था।

Korba Crime – चैतमा चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग को बनाया निशाना

इस मामले में मंडल के संबंधित अधिकारी की शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 और 10 के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज किया है।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में खौफनाक कदम – चाकू से खुद का गला काटा, पूजा कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस की साइबर सेल और जांच टीम सक्रिय हो गई है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि पेपर सबसे पहले कहां से लीक हुआ और किन-किन लोगों ने इसे फैलाने में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन, मुख्य सरगना और इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वह तुरंत सिटी कोतवाली थाना, रायपुर को सूचित करें, ताकि आरोपियों तक जल्दी पहुंचा जा सके।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026