ब्रेकिंग दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कलिंगा कंपनी के गेट पर परिजनों और ड्राइवरों का जोरदार प्रदर्शन
सतपाल सिंह

ब्रेकिंग दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कलिंगा कंपनी के गेट पर परिजनों और ड्राइवरों का जोरदार प्रदर्शन

कोरबा जिले के एसईसीएल दीपका खदान में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कलिंगा कंपनी में कार्यरत एक युवा श्रमिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई इस घटना के बाद आज सुबह से ही मृतक के परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कलिंगा कंपनी के मुख्य द्वार को जाम कर दिया है खदान का काम पूरी तरह ढप्प है और प्रदर्शनकारी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े 32 वर्ष कलिंगा कंपनी में कार्यरत थे मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे सेकंड शिफ्ट के दौरान उन्होंने अपनी चलती गाड़ी किनारे खड़ी की और नीचे उतरे जिसके बाद वे अचानक वहीं गिर पड़े मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने जब उनकी जांच की तो उनकी सांसें चल रही थीं लेकिन हालत अत्यंत गंभीर थी आरोप है कि कंपनी प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद उन्हें आनन-फानन में NCH अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया ।
मृतक के परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना को दबाने के लिए कंपनी के कुछ कथित दलाल और बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं परिवार पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है परिजनों का स्पष्ट कहना है कि हमें सांत्वना नहीं लिखित अधिकार चाहिए जो नियमतः मुआवजा और परिवार के लिए व्यवस्थाएं तय हैं कंपनी उसे लिखित रूप में दे ।
*प्रमुख मांगें:-*
* मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा ।
* परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार की व्यवस्था ।
* हादसे की निष्पक्ष जांच और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा ।
फिलहाल कलिंगा कंपनी का मुख्य द्वार पूरी तरह जाम है प्रदर्शनकारियों के भारी आक्रोश को देखते हुए खदान में काम बंद है श्रमिक एकता और स्थानीय ग्रामीणों के समर्थन से आंदोलन उग्र होता जा रहा है प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन लिखित में ठोस आश्वासन नहीं देता तब तक लाश को NCH अस्पताल से उठाने नहीं दिया जाएगा और चक्काजाम जारी रहेगा ।





