ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कोरबा में सनसनी – 24 घंटे में 3 सुसाइड केस, रेलवे ब्रिज पर युवक की फांसी से लटकी मिली लाश

कोरबा : मंगलवार को जिले में आत्महत्या की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस तीनों मामलों में गहन जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

CG News : बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दो गुट भिड़े; समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव

पहली वारदात
पहली घटना कोतवाली थाना अंतर्गत सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर हुई। यहां लगभग 25 फीट ऊपर एक युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को युवक के पास से लड़की का रुमाल और अन्य सामान बरामद हुआ है। बस्ती के लोगों ने उसे देर रात एक युवती के साथ क्षेत्र में घूमते हुए देखा था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी वारदात
दूसरी घटना मंगलवार सुबह मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सामने आई। एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दी। बताया गया कि मृतक और उसकी पत्नी पिछले कुछ साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में लगातार चल रहा था। मानिकपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम: CM साय ने विधानसभा में स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

जमनीपाली में युवक ने की आत्महत्या
तीसरी घटना दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरानगर, जमनीपाली में हुई। यहां 35 वर्षीय राकेश साहू (पिता– रूप नारायण साहू) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राकेश एक दिन पहले ही अपने गांव से वापस घर लौटा था। उसी रात उसने अपने कमरे में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026