FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत! कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम करेगा करवट: तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

लोरमी में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: पार्षद की पत्नी और बेटी गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

राजनांदगांव में पारा 40 के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

प्रदेश में आज के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

LORMI News : नवागांव दयाली में लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को राहत

जशपुर जिले में अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जशपुर जिले के लिए सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026