
इमली छापर फाटक पर आज सर्फेसिंग का काम, लग सकता है फिर जाम..
कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक स्थित रेल्वे समपार फाटक में आज बुधवार को एक बार फिर रेल पटरियों के बीच समतलीकरण का कार्य शुरु किया गया है। इस वजह से फाटक बंद होगा और भारी वाहनों की कतार लगेगी। ऐसे में कोरबा कुसमुंडा मार्ग में जाम लगना स्वाभाविक है। आम लोगों को जाम से बचने इमली छापर चौक में ओवरटेकिंग से बचना चाहिए, कतारबद्ध होकर ही वाहन चलाए, लक्ष्मण नाला के आसपास भारी वाहन खड़े न हो ये ध्यान रखना होगा, अन्यथा शाम तक भारी जाम से दो चार होना पड़ेगा शाम।






