इकलौते बेटे का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,फोरेंसिक टीम को बुलाया गया
सतपाल सिंह
इकलौते बेटे का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,फोरेंसिक टीम को बुलाया गया..
कोरबा न्यूज – कल होली के दिन बुधवार से लापता युवक का शव आज पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार और आनंद नगर के ठीक मध्य, नदी किनारे लगे बांस के विशाल पेड़ में, आज गुरुवार को एक युवक का शव लटका हुआ मिला। युवक की पहचान मनीष कंवर पिता धुल सिंह कंवर उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बीते बुधवार की दोपहर से होली खेलने के नाम से निकला हुआ था,देर रात तक वह नहीं लौटा,जिसके बाद परिजनों ने उसे आसपास ढूंढने निकले, इस दौरान घर से थोड़ी ही दूर खोलार नदी के किनारे लगे बांस के विशाल पेड़ में युवक लाल रंग के गमछे में लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव के लटकने की स्थिति को देखने के बाद परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे थे, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा सघनता के साथ जांच की बात कही गई है। आगे खबर अपडेट की जा रही है। कुसमुंडा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर..
