FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता, ओडिशा में छिपा आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी की रात हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने इसपर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा से इसकी गिरफ्तार हुई है। इसे जगदलपुर लाया गया है। पुलिस आज खुलासा कर सकती है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 9 टीमें गठित की थी। जिन्होंने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG News : अवैध सागौन कटान और चिरान के खिलाफ वन विभाग की सघन कार्रवाई, बड़ी मात्रा में लकड़ी व फर्नीचर जब्त

जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी की रात मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। चोर मंदिर के पीछे की तरफ का दरवाजा तोड़कर अंदर गया था। उसने देवी-देवताओं को अर्पित सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। वहीं अगले दिन सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। धार्मिक स्थल में चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया।

रेलवे अफसर से सूदखोरी का खेल: 50 हजार के बदले वसूले लाखों, एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी

जांच के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में लगे 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। संदिग्ध की पहचान होने के बाद पुलिस की एक टीम को ओडिशा रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026