जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर की शाखा बकावण्ड में अमानत पखवाड़ा का आयोजन
बचत की भावना विकसित करने कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर
जगदलपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर की शाखाओं में कृषक सदस्यों, मजदूरों, स्वयं सहायता समूहों, पशुपालकों, ग्रामीण व्यापारियों एवम विभिन्न नवगठित सहकारी समितियों एवम FPO को लक्षित कर उनमें बचत की भावना को विकसित करने, बैंक के माध्यम से क्रियान्वयित सरकारी योजनाओं में निवेश करने तथा बैंक की बचत योजनाओं में राशि जमा करने के दृष्टिगत बैंक की शाखाओं द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शाखा / समिति / विद्यालय या किसान चौपाल मे दिनांक 14/02/2026 से 15/03/2026 तक अमानत पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 25/02/2026 को बैंक की शाखा बकावण्ड, विकासखण्ड बकावण्ड, जिला बस्तर में बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा की अध्यक्षता में अमानत पखवाड़ा का आयोजन किया गया।श्री मिश्रा द्वारा किसान बंधुओं को बैंक के माध्यम से संचालित शासन की योजनाओं में निवेश करने हेतु उद्बोधित किया गया। उक्त कार्यक्रम में 19 कृषको द्वारा 22 लाख रूपए एवम वन समिति राजनगर द्वारा 50.00 लाख रूपए सावधि योजनाओं में निवेश किया गया। कार्यक्रम में श्रीमति सोनबारी भद्रे, अध्यक्षा, जनपद पंचायत, बकावण्ड, उपाध्यक्ष तरूण पाण्डेय , अनंत प्रसाद पाण्डेय, शाखा प्रबंधक, शाखा बकावण्ड, आर. के. सूर्यवंशी, शाखा प्रबंधक, शाखा बजावण्ड, श्रीमति अपराजिता ठाकूर, शाखा प्रबंधक, शाखा करपावण्ड सहित जनपद सदस्य, समितियों के प्राधिकृत अधिकारी, कर्मचारी, किसान भाई एवम मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।





