Chhattisgarhछत्तीसगढ

शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल डा. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती : डोंडकी निवासी जगदीश प्रसाद गबेल सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बगबुडवा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ को बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी फतेहाबाद आगरा द्वारा डां.भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रदान किया गया है। अकादमी की ओर से शिक्षक श्री गबेल को मेडल व अंग वस्त्र प्रदान किया गया है। इधर इस सम्मान के लिए शिक्षक जगदीश गबेल ने अकादमी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि ऐसे सम्मान हमें और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देते हैं।‌ विदित हो कि शिक्षक गबेल को उनके साहित्यिक गतिविधियों के लिए पूर्व में भी बृजभूषण अवार्ड, महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न अवार्ड , अटल बिहारी बाजपेई स्मृति सम्मान,पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति सम्मान मिल चुका है। उनके इस उपलब्धि पर उन्हें श्याम स्वीट्स नमकीन बगबुडवा के संचालक जगेश्वर प्रसाद गबेल, प्राचार्य पी. आर. कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नन्दौर कलां, प्राचार्य पी.एस. राव शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय नवापारा खुर्द,शैक्षणिक समन्वयक मदन मोहन जायसवाल, शैक्षणिक समन्वयक दिगम्बर कंवर , राजेन्द्र बरेठ,ब्याख्याता लक्ष्मीनारायण क्षत्री, प्रधान पाठक श्रीमती शशी राठौर, उषा साहू, देवचरण जाटवर, देव भारद्वाज, ममता जेसवानी, आशा सोनी, लक्ष्मीन राठौर, अनिल राठौर,साहिल सर, शैलेश देवांगन, यशवंत सिंह राठौर,रामेश्वरी अमरजीत गबेल जनपद सदस्य डोडकी, सफीक अहमद जनपद सदस्य सक्ती, सरपंच ग्राम पंचायत डोडकी अंजनी हेमंत सूर्यवंशी सहित गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Home Loan @ 7.45%

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026