CG News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, प्रशासन पर भी हुआ पथराव

सूरजपुर : जिले के सुंदरगंज गांव के बथानपारा में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. विरोध हिंसक होने के बाद भीड़ ने प्रशासन टीम पर पथराव किया, जिसमें महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं. हैरानी की बात है कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ.
CG News – अपार आईडी बनाने में लापरवाही! कलेक्टर का 15 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम दलबल के साथ बुधवार को बथानपारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची. कार्रवाई शुरू होने के बाद समर्थन कर रहे ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों में विवाद होने लगा. दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई.
Chhattisgarh : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश – पति-पत्नी समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित हो गई. इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. सूचना के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे. फिलहाल स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.





