हमलावरों ने कट्टा दिखाकर ज्वेलरी व्यापारी से रूपये और ज्वेलरी से भरा बैग छीन कर मौके से फरार

बिलासपुर। शहर में ज्वेलरी व्यापारी से नकाबपोश हमलावरों ने लुट की घटना को अंजाम दिया है, आरोपियों ने ज्वेलरी व्यापारी से मारपीट की है जिससे व्यापारी संतोष तिवारी घायल हो गए हैं जिन्हें प्रथम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पूरा घटनाक्रम राजकिशोर नागर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड की है, जहां व्यापारी संतोष तिवारी महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से कट्टे की नोक पर लूटपाट की गई है। मंगलवार देर रात व्यापारी संतोष तिवारी दुकान से घर लौट रहे थे तभी कुछ नकाबपोश हमलावर बाइक से उनके गाड़ी के पास पहुंचे और व्यापारी की कार CG 10AH 7707 को रोक लिया हमलावरों ने कट्टा दिखाकर ज्वेलरी व्यापारी से रूपये और ज्वेलरी से भरा बैग छीन कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में हमलावर अपनी बाइक और वैन मौके पर ही छोड़ गए हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची है जहां आसपास छानबीन की जा रही है वहीं शहर में नाकाबंदी कर पतासाजी की जा रही है।





