Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा! अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान

अगले 24 घंटे में रात का तापमान बढ़ने की संभावना, दिन का मौसम स्थिर रहेगा।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा हैं. अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की आशंका है. शहरी इलाकों में दिन का तापमान रात से लगभग दोगुना है. दोपहर के वक्त लोगों के पसीने छूट रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई. सबसे ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

हमलावरों ने कट्टा दिखाकर ज्वेलरी व्यापारी से रूपये और ज्वेलरी से भरा बैग छीन कर मौके से फरार

2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने लेटेस्ट मौसम अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक पश्चिम में विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व पाकिस्तान और उसके आसपास स्थित है, साथ ही यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है.

कोरबा – जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चुने गए संजय पांडेय

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने के आसार हैं. आज सबसे ज्यादा पारा 33 डिग्री सेल्सियस और रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026