ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

अब कुसमुंडा एटक के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पूर्व दीपका में अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा

सतपाल सिंह

अब कुसमुंडा एटक के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पूर्व दीपका में अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा

कोरबा SECL कुसमुण्डा मजदूर आंदोलन से एटक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव ने किया किनारा, मजबूर होकर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई वजह – विदित हो कि एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में दो माह पूर्व खदान मे कार्यरत कामगारों को हो रही जटिल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये 05 बिंदुओं पर एटक, एचएमएस एवं इंटक यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आंदोलन किया गया था, उक्त आंदोलन को संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) ने पूर्ण रूप से समर्थन दिया था, वहीं दूसरी तरफ एटक कुसमुण्डा के क्षेत्रीय सचिव अजीत कुमार सिंह ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर आंदोलन के लिये दिये गये नोटिस/क्षेत्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर को शून्य घोषित करते हुये आंदोलन से किनारा कर लिया था, बावजूद इसके बी.एल. महंत (राजवीर) उक्त आंदोलन मे शामिल हुये थे, तब से संगठन मे उठा-पटक शुरू हो गया था, उक्त बात से आहत होकर संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) ने एसकेएमएस के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा को बीते दिनों पत्र प्रेषित कर अपने केंद्रीय सचिव एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पद तथा संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।
बी.एल. महंत ने त्याग पत्र मे उल्लेख किया है कि संगठन मे पिछले 01 वर्ष से क्षेत्रीय सचिव द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है, संगठन मे मनमर्जी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों का फेरबदल करना, यूनियन के बैंक खाते मे क्षेत्रीय अध्यक्ष का नाम न जुड़वाना (जो संदेह जनक है), मजदूरों की वाजिब हक की लड़ाई पर चुप्पी साध लेना इत्यादि की मौखिक एवं लिखित रूप से एटक एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा को दी गई, परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र संगठन की कोई भी चिंता केंद्रीय महामंत्री जी को नही है, सामने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी 04 लेबर कोड है, और कुसमुण्डा क्षेत्र मे हम मजदूरों की वाज़िब हक की लड़ाई नही लड़ पा रहे हैं, ऐसे मे मजदूर एटक का साथ छोड़ देंगे, क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के नाते मजदूरों के प्रति जवाब देही है, परंतु क्षेत्रीय सचिव के मनमाने रवैये से संगठन मे रहकर मजदूरों के कुछ भी नही कर पा रहे हैं, केंद्रीय महामंत्री द्वारा संगठन की बिगड़ी दशा को सुधार की दिशा मे आज पर्यन्त कोई भी कदम नही उठाया गया, जिससे आहत होकर बी.एल. महंत ने दिनांक 15.02.2026 को एसकेएमएस (एटक) के समस्त पदों एवं संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026