रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, शॉट मारते ही कोर्ट पर गिरे, थे शुगर पेशेंट
रायपुर के अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी ग्राउंड में खेलते समय गिरे अमृत बजाज, हार्ट अटैक से मौत; घटना का वीडियो वायरल, रोजाना बैडमिंटन खेलने आते थे ईदगाह भाठा निवासी कारोबारी

-
बैडमिंटन खेलते समय अमृत बजाज की हार्ट अटैक से मौत।
-
रोज की तरह सोनकर बाड़ी ग्राउंड खेलने पहुंचे थे।
-
अचानक गिरे, घटना का वीडियो वायरल।
रायपुर : कारोबारी अमृत बजाज रोजाना बैडमिंटन खेलने अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड जाया करते थे. अन्य दिनों की तरह ग्राउंड में सोमवार को भी बैडमिंटन खेल रहे थे, लेकिन खेलते-खेलते वे ऐसे गिरे की दोबारा उठ नहीं पाए. हार्ट अटैक से हुई मौत ने परिवार के साथ दोस्तों को भी झकझोर दिया है. इस घटना की वीडियो वायरल हो रहा है. ईदगाह भाठा निवासी हार्टवेयर कारोबारी अमृत बजाज के बारे में दोस्तों ने बताया कि रोजाना कोर्ट में बैडमिंटन खेलने आया करते थे. अन्य दिनों की तरह वे सोमवार को भी बैडमिंटन खेलने कोर्ट आए थे.
श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में मोपका में महाशिवरात्रि का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन
खेल के दौरान उन्होंने शॉट मारा, और जब शटल गिर गया तो उसे उठाने गए. इस दौरान वे अचानक से गिरे. पहले पहल को साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब हरकत नहीं दिखी तो कोर्ट में मौजूद अन्य लोग उन्हें उठाने पहुंचे. हालत देखकर उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हार्ट अटैक से हुई यह मौत न केवल परिजनों के लिए बल्कि दोस्तों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रही. बताया गया कि 57 वर्षीय अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे. उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया.





