खेल

CAN vs NZ: 19 साल के युवराज का धमाका! तूफानी सेंचुरी से रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज का रिकॉर्ड टूटा

CAN vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में 19 साल के बल्लेबाज ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने शानदार आगाज किया। सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने तूफानी अंदाज में पारी का आगाज किया और 50 रन सिर्फ 6 ओवर में स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इसके बाद दोनों युवा ओपनर ने मिलकर 13 ओवर में 100 रनों का स्कोर पार कर लिया। इसके बाद 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर वो पल आया, जिसने 19 साल के युवराज सामरा का नाम इतिहास दर्ज करा दिया।

CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

T20 वर्ल्ड कप में बना नया रिकॉर्ड

दरअसल, कनाडा के धाकड़ बल्लेबाज युवराज ने 17वें ओवर का चौके से अंत करते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने महज 58 गेंदों पर अपना शतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी 20 साल से कम उम्र के बल्लेबाज ने सैकड़ा जड़ने का कमाल किया है।

युवराज अब T20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अहमद शहजाद ने 2014 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल 127 दिन की उम्र में शतक जड़ने का कारनामा किया था। अब युवराज सामरा ने महज 19 साल और 141 दिन की उम्र में सेंचुरी जड़ते हुए अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। युवराज सामरा T20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि ICC इवेंट्स में भी सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

ICC इवेंट्स में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी

  • 19 साल 141 दिन – युवराज समरा बनाम NZ, 2006
  • 20 साल 196 दिन – पॉल स्टर्लिंग बनाम WI, 2011
  • 21 साल 76 दिन – रिकी पोंटिंग बनाम WI, 1996
  • 21 साल 87 दिन – अविष्का फर्नांडो बनाम WI, 2019
  • 21 साल 165 दिन – शहरयार नफीस बनाम ZIM, 2006

आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि युवराज सामरा का शतक मेन्स T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट नेशन की ओर से आया पहला शतक है। युवराज ने 65 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान दिलप्रीत ने 36 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026