Balrampur SDM Assault Case: ग्रामीणों से मारपीट पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, SDM सहित 4 पर FIR दर्ज
कुसमी SDM करुण डहरिया समेत 4 पर FIR, सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, होगी सख्त कार्रवाई

Balrampur SDM Assault Case : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले एसडीएम और उनके साथियों की पिटाई से ग्रामीण की मौत मामले में अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुसमी SDM करुण डहरिया समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इधर मामले में सीएम साय ने कहा कि घटना की जांच हो रही है। जो भी दोषी होंगे, उन कार्रवाई होगी। दोषी चाहे कोई भी हो उस पर कार्रवाई होगी।
प्यार पर बवाल! प्रेमिका से मिलने आया युवक आग के हवाले, भाई ने पेट्रोल डालकर की हत्या की कोशिश
बता दें कि 15 फरवरी की रात एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध माइनिंग की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। इसी दौरान अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। इस मारपीट में एक ग्रामीण की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि वह गेहूं के खेत में पानी लगाकर वापस आ रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका माइनिंग व अन्य चीजों से कोई भी संबंध नहीं है। वह सिर्फ किसान है और खेती किसानी का काम करते हैं।





