Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 नक्सल स्मारक ध्वस्त; ताड़पाला हिल्स से IED और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बीजापुर के थाना मोदकपाल और थाना उसूर के इलाकों में दो अहम कार्रवाई की गई है. मोदकपाल और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई में 6 माओवादी स्मारक को धवस्त किया गया है. इससे पहले शुक्रवार ताड़पाला हिल्स एरिया में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामाग्री को बरामद किया है.

Raipur Sunny Leone Event Cancel: रायपुर में सनी लियोनी का शो रद्द, रामा वर्ल्ड की नाइट डीजे पार्टी हुआ कैंसिल; आयोजकों ने बताए कारण

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने लगा चलित थाना

ग्राम पंगुड़ में CRPF बी/62 वाहिनी नुकनपाल और मोदकपाल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान चलित थाना लगाया गया. इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों की शिकायतें और समस्याओं को सुना. ग्रामीणों को सायबर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई. लोगों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ सुरक्षा बलों का उत्साहवर्धन किया.

नक्सलियों के अलग-अलग ठिकानों से विस्फोटक बरामद

थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान अभियान चलाया. कार्रवाई में जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से डंप के अंदर से प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में छिपाकर रखी कई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामग्री को बरामद किया.

रायपुर में वेलेंटाइन डे पर हाई अलर्ट – गार्डन पार्क और मॉल में पुलिस का सख्त पहरा

डंप से क्या-क्या मिला ?

  • डेटोनेटर – 13 नग
  • गन पावडर – 11 किलोग्राम
  • प्लास्टिक ड्रम – 04 नग
  • स्टील ड्रम – 02 नग
  • लोहे का ड्रम – 02 नग
  • माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य

एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये IED और 1 नग डायरेक्शन IED (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026