Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Rice Festival 2026: फरवरी और मार्च का चावल एक साथ मिलेगा, राशन दुकानों में बड़ा बदलाव; जानें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव 2026 की तारीख में बदलाव: 7 फरवरी की जगह अब 20 फरवरी को होगा आयोजन

  • छत्तीसगढ़ का चावल उत्सव इस साल 20 फरवरी को होगा।

  • यह आयोजन हर साल 7 फरवरी को होता था, इस बार हुआ देरी से।

  • बदलाव के पीछे की पूरी जानकारी अभी सामने आई है।

CG Rice Festival 2026: छत्तीसगढ़ से इस समय बड़ी खबर आ रही है। राज्य में हर साल 7 फरवरी को आयोजित होने वाला चावल उत्सव इस बार कुछ दिन देरी से होगा और 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। चलिए जानते हैं इस बदलाव के पीछे की पूरी जानकारी।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में वैलेंटाइन डे पर मौसम रहेगा साफ, अगले 7 दिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं

20 फरवरी को चावल उत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार FRK टेंडर में देरी होने की वजह से कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। अब राज्यभर की राशन दुकानों में एक साथ चावल वितरण की तैयारी की जा रही है।

14 हजार राशन दुकानों में चावल का वितरण किया जाएगा

सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों में चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फरवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण CG Rice Festival 2026 तय समय पर नहीं हो सका। FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे।

धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे 

अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 20 फरवरी को राज्यव्यापी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिलहाल प्रदेश की करीब साढ़े 6 हजार राशन दुकानों में नियमित रूप से चावल का वितरण जारी है। बाकी दुकानों में भी स्टॉक पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि उत्सव के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। खाद्य विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वितरण व्यवस्था सुचारू रहे और हितग्राहियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026