Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG IFS Promotion: राज्य के IFS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में प्रमोशन का आदेश जारी
भारतीय वन सेवा भर्ती नियम 1966 के नियम 6(a) के तहत अफसरों को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान का लाभ

CG IFS Promotion: राज्य सरकार के वन विभाग के द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति भारतीय वन सेवा भर्ती नियम – 1966 के नियम –6(a) में उल्लेखित प्रावधान अंतर्गत की गई है।
कोरबा में बेटी ने पिता की निर्मम हत्या,काम में टोका टाकी से थी परेशान..
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2022 बैच के 6 आईएफएस अधिकारियों को यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों में दीपेश कपिल, एस नवीन कुमार, वेंकटेश एमजी, चंद्र कुमार अग्रवाल, ऋषभ जैन, विपुल अग्रवाल शामिल हैं।
देखिये आदेश की कॉपी-






