एसईसीएल दीपिका क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
सतपाल सिंह
एसईसीएल दीपिका क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
(प्रेस विज्ञप्ति)
विदित हो कि एसईसीएल दीपिका क्षेत्र में एक माह पूर्व ही एटक यूनियन का क्षेत्रीय सम्मलेन हुआ है, बावजूद एटक यूनियन मे इन दिनों सब कुछ ठीक नही चल रहा है, हाल ही में कुसमुण्डा क्षेत्र मे मजदूर आंदोलन पर एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष का समर्थन रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय सचिव ने आंदोलन से किनारा कर अलग नजर आये थे, जो अखबारों मे प्रकाशित भी हुआ था, अब विवाद दीपका क्षेत्र मे भी देखने को मिल रहा है, संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा एवं दीपका क्षेत्रीय सचिव विनोद यादव पर मनमानी ढंग से संगठन चलाने सहित 07 बिंदुओं पर आरोप लगाते हुये एटक के राष्ट्रीय महामंत्री कामरेड अमरजीत कौर को पत्र लिखकर एसकेएमएस (एटक) दीपिका क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य जीत सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय सह-सचिव यज्ञेश कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय आवास समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति के सदस्य रामनारायण राजवाड़े, दीपका परियोजना के अध्यक्ष मनमीत सिंह सहित 23 क्षेत्रीय और शाखा कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद से सामूहिक इस्तीफा दिया है।







