Korba News : SECL कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस अज्ञात महिला की तलाश में जुटी
कोरबा SECL कॉलोनी में नाली के पास मानव भ्रूण मिलने से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोग जुटे घटनास्थल पर

-
कोरबा SECL कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप
-
स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण देखा, भीड़ जुटी
-
पुलिस अज्ञात महिला की तलाश में जुटी
कोरबा : जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र स्थित SECL कॉलोनी में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना कॉलोनी के पीछे नाली के पास सामने आई, जब स्थानीय निवासियों की नजर भ्रूण पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने की खबर तेजी से फैली। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर भ्रूण को देखने पहुंचे।
CG News : पिता-पुत्र समेत 3 सट्टेबाज गिरफ्तार, व्हाट्सऐप और UPI से हो रही थी सट्टेबाजी
स्थानीय लोगों के अनुसार, भ्रूण नाली के किनारे पड़ा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसे किसी अज्ञात महिला द्वारा फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित की और मानव भ्रूण को अपने कब्जे में लिया।
Rail Budget 2026 : दिल्ली–वाराणसी सहित 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, देखिए कौन से शहर जुड़ेंगे
प्रारंभिक जांच के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध गर्भपात का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।










































