NATIONALभारत

Jiya Rai Para Swimmer : श्रीलंका से भारत तक तैरकर पहुंची 13 वर्षीय जिया, संघर्ष और साहस की मिसाल

Jiya Rai Para Swimmer : मुंबई की एक बच्ची ने साबित कर दिया कि हौंसलों के सामने न तो उम्र और ना ही परिस्थिति बाधा बन सकती है। 13 साल की उम्र में जिया राय नाम की लड़की ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंका से भारत की 36 किमी समुद्री दूरी को तैरकर पार किया। यह कारनामा जिया ने 13 घंटों में पूरा किया। खास बात ये है कि दिया ऑटिज्म से पीड़ित हैं। जिया की कहानी सिर्फ एक बच्ची की उपलब्धि नहीं है, यह महिला सशक्तिकरण और दिव्यांग सशक्तिकरण दोनों की प्रेरणा है। वह आज लाखों लड़कियों और महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन चुकी हैं कि अगर हिम्मत हो तो कोई भी सीमा पार की जा सकती है।

नागरिक सहकारी बैंक चुनाव में अशोक अग्रवाल लगातार सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए

कौन हैं जिया राय?

जिया राय मुंबई की रहने वाली हैं और इंडियन नेवी अफसर माधव राय की बेटी हैं। वह ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। लेकिन इस मानसिक स्थिति को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। वह बचपन से ही स्विमिंग की शौकीन रही हैं और अपने पिता के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में आगे बढ़ती गईं।

श्रीलंका से भारत तक का सफर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च 2021 को जिया ने श्रीलंका के तलाईमन्नार तट से भारत के तमिलनाडु में धनुषकोडी तक का समुद्री सफर तैरते हुए पूरा किया। 36 किलोमीटर की दूरी को उन्होंने लगभग 13 घंटे में पूरा किया। समुद्र की लहरें, ठंडा पानी और लंबे समय तक लगातार तैरना आसान नहीं था, लेकिन जिया ने हार नहीं मानी।

ऑटिज्म और जीत की मिसाल

ऑटिज्म एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें बच्चे को सामाजिक और संचार कौशल में कठिनाई होती है। लेकिन जिया ने साबित किया है कि ये कोई कमजोरी नहीं है। उनका यह सफर लाखों बच्चों और उनके माता-पिता के लिए उम्मीद की किरण है।

धार्मिक अनुष्ठान और स्नेह मिलन के साथ लायंस क्लब ‘वसुंधरा’ ने किया नव वर्ष का अभिनंदन

जिया राय की उपलब्धि और पुरस्कार

जिया को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उनकी सराहना की। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जिया राय का नाम दर्ज हो चुका है। उन्होंने Fastest Female Swimmer With Autism का खिताब भी अपने नाम किया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026