Chhattisgarhछत्तीसगढ

कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री की शिरकत, संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया की सक्रिय मौजूदगी रही केंद्र में

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 19 दिसंबर को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सलियाटोली में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जशपुर जिले के संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर सुल्तानिया की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षों का कार्यकाल सुशासन, सेवा और विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर उनकी कर्मभूमि है और यहां के कार्यकर्ताओं का समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो वर्षों में जशपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पर्यटन और सड़क-पुल निर्माण के क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

 

सम्मेलन में संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा। संगठन प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद वे पहली बार जशपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे और कुनकुरी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह, गुरूपाल भल्ला, किशोर राय, सौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जितेंद्र खांडे, सुनील पाण्डेय सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष जनहित के कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों से भरे रहे हैं। गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएं।

 

अगले दिन 20 दिसंबर को जशपुर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में भी अमर सुल्तानिया ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क पर जोर देते हुए कहा कि सरकार और संगठन के समन्वय से ही विकास की गति को और तेज किया जा सकता है।

 

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री का विकासोन्मुखी संबोधन और संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया की सक्रिय भागीदारी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए मजबूत आधार तैयार होता नजर आया। सम्मेलन के बाद अमर सुल्तानिया ने जशपुर, कुनकुरी और पत्थरगांव के भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीतियों के विषय में आवश्यक रायशुमारी की जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026