1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarh

कोरबा में व्यापारी की कार में लगाई आग, दो आरोपी पकड़ाए

सतपाल सिंह

Jas

कोरबा में व्यापारी की कार में लगाई आग, दो आरोपी पकड़ाए..

 

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत दर्री रोड में 16 दिसम्बर की रात 9:10 से 9:20 बजे के बीच तीन युवकों ने मिलकर एक व्यापारी की कार में आग लगा दिया। इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

बताया जा रहा है कि 10 मिनट के भीतर दर्री रोड निवासी और विनोद ट्रेडर्स के संचालक आशीष अग्रवाल की कार को नशा की हालत में किन्तु सब जानते-समझते हुए हमाल चंदन,मोटू औऱ तिल्ली ने आग लगाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल ने बताया कि चंदन फरार है जबकि मोटू औऱ तिल्ली को पकड़ लिया गया है। ये तीनों हमाल का काम करते हैं। बता दें कि इससे पहले चंदन ने ही दर्री रोड निवासी हेमंत अग्रवाल की कार को आग लगाया था। इनके आदतन बदमाशी पूर्ण हरकत से अब अन्य व्यवसायियों में दहशत देखी जा रही है। ये सब इस क्षेत्र के व्यापारियों के यहां कार्य कर जीवन-यापन करते आ रहे हैं और इन्हीं का नुकसान भी कर देते हैं।

गौरतलब है कि,यह तीनों युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडराते रहे। इस दौरान रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही थी। एक युवक कहीं से पेट्रोल लेकर आया और कार पर छिड़क दिया जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया और वहां से तीनों युवक भाग निकले। लिंक में जाकर देखे वीडियो…https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=s30VoIA7I0QV2_24

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026