1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
NATIONALभारत

Lionel Messi India tour 2025: मेस्सी का नहीं कर पाए दीदार, फैंस का गुस्सा हुआ बेकाबू, मैदान में बोतल फेंकी और कुर्सियां तोड़ी

Lionel Messi India tour 2025: कोलकाता में सॉल्ट लेक स्टेडियम में ‘मेस्सी मैजिक’ देखने आए फैन्स काफी नाराज हो गए हैं. दरअसल, मेस्सी को करीब से देखने का सपना लेकर स्टेडियम पहुंचे फैन्स को कम समय तक के लिए ही मेस्सी का दीदार हो पाया है. जिससे फैन्स नाराज हो गए. मेस्सी 5 मिनट के लिए स्टेडियम में आए और वापस चले गए जिसके कारण सॉल्ट लेक स्टेडियम में आए फैन्स काफी हिंसक हो गए, जिसके कारण फैन्स ने बोतल, बेल्ट, कुर्सियां स्टेडियम में फेंकते दिखे और और साथ ही होर्डिंग तोड़कर अपने गुस्से का इजहार किया.

एन माही फिल्म प्रोडक्शन की ‘जानकी-1’ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, रघू-जानकी की छबि में खो गए लोग

हम सब कुछ नहीं देख पाएं

मेस्सी सुबह 11:15 बजे वेन्यू पर पहुंचे थे, लेकिन स्टेडियम से जल्दी चले गए. एक फैन ने इस इवेंट को “पूरी तरह से शर्मनाक” बताया क्योंकि मेस्सी ने स्टेडियम का पूरा चक्कर नहीं लगाया. दूसरे फैन ने कहा, बहुत ही बेकार इवेंट था, वह सिर्फ़ 10 मिनट के लिए आया. सभी नेता और मंत्री उसे घेरकर खड़े हो गए. हम कुछ भी नहीं देख पाए.उसने एक भी किक या एक भी पेनल्टी नहीं ली. उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे. वे किसी को नहीं लाए. वह 10 मिनट के लिए आया और चला गया. इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया. हम कुछ भी नहीं देख पाए…”

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, 22K 10 ग्राम गोल्ड आज पहुंचा सबसे निचले स्तर पर

यहीं नहीं फैन्स ने स्टेडियम में हंगामा कर दिया है. फैन्स अंदर घुसकर स्टेडियम को नुकसान पहुंचा रहे हैं. लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया है. फैन्स का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026